विकासनगर, दिसम्बर 10 -- विकासनगर। तहसील प्रशासन की टीम ने बुधवार को बंशीवाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में 65 बीघा भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया। एसडीएम विनोद कुमार ने कहा कि अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी। पछुवादून में बड़ी संख्या में सरकारी जमीनों पर भूमाफिया और लोगों ने अतिक्रमण किया है। इसकी शिकायत तहसील प्रशासन को मिल रही है। बुधवार को तहसील प्रशासन की टीम ने बंशीवाला सहित अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 65 बीघा सरकारी जमीन पर पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया। एसडीएम विनोद कुमार ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। दोबारा अतिक्रमण होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.