कन्नौज, जून 25 -- तिर्वा, संवाददाता। तिर्वा तहसील प्रशासन ने महसौनापुर में ऋण बकाया रखने वाले किसानों के विरुद्ध वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। प्रशासन ने बकायेदार किसानों के निवास पर पहुंचकर तीन किसानों को वसूली नोटिस जारी किए हैं।उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा तिर्वा खास से महासौनापुर गांव निवासी शशिकान्त पुत्र प्रयागनारायण, चन्द्र कांत एवं श्री कांत पुत्र प्रयाग नारायण तथा जनेंद्र पुत्र मेवाराम की ब्याज की राशि बकाया है। इसको लेकर बैंक कर्मचारियों नेे पहुंचकर बकाएदारो के घर नोटिस चस्पा की और एलाउंस कर लोगों को जानकारी दी गई है। प्रशासन ने बकाया राशि की वसूली के लिए इसे अंतिम चेतावनी बताते हुए संबंधित किसानों को 15 दिनों के भीतर भुगतान करने का समय दिया है। यह भी पढ़ें- बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई, वसूली अभियान में दो गिरफ्तार निर्ध...