गंगापार, जून 1 -- आयुक्त प्रयागराज के आदेश के बावजूद सरकारी राशन की दुकान का ताला कोटेदार नहीं खोल रहा था। एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस बल के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार नंदलाल ने ग्रामीणों के सामने व कोटेदार के भाई की मौजूदगी में राशन की दुकान का ताला खुलवाकर गोदाम में रहे खाद्यान्न नए पुराने कोटेदार को लिखित रूप में सौंप दिया। विकास खंड मेजा के दिघलो ग्राम पंचायत स्थित राशन की दुकान मिथिलेश प्रसाद के पास रही। किसी बात को लेकर माह भर पहले दिघलो गांव की दुकान गांव के अजय कुमार यादव के नाम हो गई। दुकान का आवंटन अजय कुमार के नाम हो जाने पर मिथिलेश प्रसाद संयुक्त आयुक्त न्यायालय गए, वहां अपनी बात रखी तो प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त आयुक्त खाद्य ने राशन की दुकान मिथिलेश प्रसाद के पक्ष में करते हुए बहाल कर जिलापूर्ति अधि...