बाराबंकी, मई 1 -- सिरौलीगौसपुर,(बाराबंकी) संवाददाता। बाराबंकी के तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र की गौशालाओं में भूसा दान करवाने का अभियान तेज हो गया है। राजस्व कर्मचारी लगातार भूसा दान करवाने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार सुबह उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज और तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने औलिया लालपुर गौशाला में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भूसा पहुंचाया। तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने बताया कि तहसील क्षेत्र की सभी गौशालाओं में भूसा दान करवाया जा रहा है, ताकि पर्याप्त स्टॉक बना रहे। उन्होंने जानकारी दी कि क्षेत्र की सभी गौशालाओं में अब तक ढाई सौ से 300 कुंतल तक भूसा पहुंच चुका है।तहसीलदार ने यह भी बताया कि गर्मी के मौसम में गौवंशों के लिए चारे की कमी न हो, इसके लिए भूसा स्टॉक किया जा रहा है। राजस्व टीम किसानों से संपर्क कर रही है और दानदाताओं को इस अभिय...