तहसील प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बढ़ा टकराव
औरैया, मई 14 -- औरैया, संवाददाता। तहसील परिसर में राजस्व अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि दो दिन पूर्व ही जिलाधिकारी द्वारा पूरे जिले में धारा 163 लागू की जा चुकी है, ऐसे में तहसील परिसर में जारी प्रदर्शन को लेकर अब प्रशासनिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार को आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक पुतला फूंका। धरने को अजीतमल और बिधूना तहसील के राजस्व अधिवक्ताओं के साथ-साथ औरैया के व्यापारियों का भी समर्थन मिला। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के जुटने से तहसील परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रही। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील में भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाएं चरम पर हैं, जिससे वादकारियों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.