महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सदर तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। विभिन्न पटलों के कार्यों की समीक्षा करते हुए तहसीलदार न्यायालय में लंबित पुराने वालों की पत्रावलियों को देखा। दो शिकायतकर्ताओं से मोबाइल पर बात कर शिकायत निस्तारण का फीडबैक लिया। उन्होंने तहसील के विभिन्न पटलों पर कार्यरत कर्मचारियों की व्यक्तिगत पत्रावली, सर्विस बुक, जीपीएफ, आरसी, वसूली, तहसील दिवस में प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण तथा रिकॉर्ड रूम में रखे फसली खसरा सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि कर्मचारियों की व्यक्तिगत पत्रावली और सर्विस बुक में समय-समय पर मिलने वाले लाभ एवं संबंधित कार्यवाहियों का समुचित रूप से अंकन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कर्मचारी अथवा अधिकारी की पत्रावली या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.