तहसील पहुंचे किसानों ने प्रदर्शन कर चकबंदी विभाग पर मनमानी का लगाया आरोप
महाराजगंज, जून 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम खालिकगढ़ के दर्जनों किसानों ने नौतनवा तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार कर्ण सिंह को सौंपते हुए तत्काल निस्तारण की मांग की। किसानों की समस्याओं के समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी।आरोप लगाया कि गांव में चकबंदी विभाग द्वारा चकबंदी प्रक्रिया के तहत कब्जा परिवर्तन चल रहा है। चकबंदी विभाग द्वारा जमीनों की कटौती कर बड़े पैमाने पर हेराफेरी की जा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के मकसद से गरीब किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। यह भी पढ़ें- चकबंदी में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया के तहत कब्जा परिवर्तन की कार्रवाई को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.