तहसील पर एसडीएम को गो भक्तों ने सौंपा ज्ञापन
मथुरा, अप्रैल 27 -- गो रक्षक दल व भारतीय किसान यूनियन भानु ने बलदेव से महावन तहसील तक गो सम्मान अभियान पदयात्रा निकाली। तहसील पर उन्होंने एसडीएम उषा सिंह को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने कहा कि गोशालाएं होने के बावजूद गोवंश सड़कों पर घूमकर किसानों की फसलें नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने गो हत्या पर सख्त प्रतिबंध, गोवंश की सुरक्षित व्यवस्था, गोचर भूमि खाली कराने व मृत गोवंश के त्वरित निस्तारण की मांग उठाई। इस दौरान राकेश बंसल, नीरज शर्मा, जगदीश रावत, भारत, वीरेंद्र तांगड़, हर्ष मुखिया, मनोज शर्मा, विनय अग्रवाल, अमित भारद्वाज, मनोज अग्रवाल, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन यह भी पढ़ें- गाय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.