गाजीपुर, अप्रैल 10 -- गाजीपुर। जमानियां तहसील परिसर में वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न दुकानों की नीलामी 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। नीलामी में शामिल दुकानें चाय, पूड़ी, मिठाई की दुकान (कैंटीन), दो फोटो स्टेट और टाइप की दुकानें (शौचालय के पीछे और तहसील गेट के पास), और साइकिल स्टैंड शामिल है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा इच्छुक व्यक्ति नीलामी राशि जमा कर नीलामी में भाग ले सकते हैं। नीलामी केवल वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होगी। नीलामी स्वीकृत या अस्वीकृत करने का अंतिम अधिकार उपजिलाधिकारी जमानियां का होगा। बोली समाप्ति पर पूरी धनराशि तुरंत जमा करनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.