औरैया, मई 29 -- बिधूना, संवाददाता। तहसील परिसर में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित अन्नदा कैन्टीन को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। तहसील जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में हुई चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। महिला सशक्तीकरण एवं गरीबों को कम कीमत पर बेहतर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील परिसर में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अन्नदा कैन्टीन संचालित की जा रही है। बीती रात अज्ञात चोरों ने कैन्टीन के पीछे बनी ईंटों की जाली काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा सामान चोरी कर लिया। चोर दो कॉमर्शियल सिलेंडर, दो बड़े कुकर, बर्तन तथा सरसों का तेल, छोले सहित अन्य खाद्य सामग्री उठा ले गए। शुक्रवार सुबह कैन्टीन संच...