तहसील परिसर से बिजली मीटर चोरी कर ले गए चोर
उरई, मई 24 -- कोंच। संवाददाता कोंच नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ताजा सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान से बिजली का मीटर ही चोरी कर लिया। पीड़िता के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी ज्योति वैद्य पत्नी पुनीत कुमार का तहतील परिसर में व्यवसायिक विद्युत संयोजन है। आरोप है कि 22 मई 2026 की रात अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और बिजली मीटर चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह जब पुनीत कुमार अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मीटर अपनी जगह से गायब था। पुनीत कुमार ने कोतवाली कोंच पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.