मेरठ, अप्रैल 17 -- नंगली गांव निवासी एक व्यक्ति की बाइक तहसील से चोरी हो गई थी, जिसे पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कुछ ही घंटों में सरकारी अस्पताल परिसर से बरामद कर लिया। नंगली गांव निवासी रणवीर मवाना तहसील में अपनी खेत की खतौनी निकलवाने के लिए आया था। काम खत्म होने के बाद जब वह वापस लौटने लगा तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत मवाना थाने पहुंचकर बाइक चोरी की तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और तहसील परिसर तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने तेजी दिखाते हुए शाम तक चोरी हुई बाइक को सरकारी अस्पताल परिसर से बरामद कर लिया। बाइक मिलने के बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली और अपनी बाइक लेकर वापस घर लौट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...