लखीमपुरखीरी, जून 23 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। तहसील परिसर स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन का टिल्लू पंप अज्ञात चोर काट ले गए। चोरी की इस घटना से तहसील की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं जबकि परिसर में सुरक्षा के लिए होमगार्ड तैनात रहते हैं। महामंत्री संदीप अवस्थी ने बताया कि बार एसोसिएशन परिसर में लगा टिल्लू पंप अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री संदीप अवस्थी ने मामले की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ताओं ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...