कौशाम्बी, मई 8 -- नायब तहसीलदार सिराथू अतुल कुमार के पिता के निधन शुक्रवार की सुबह हो गया। खबर मिलते ही सिराथू तहसील परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही तहसीलकर्मी, अधिवक्ता, राजस्व कर्मचारी और शुभचिंतक उनके आवास पहुंचे तथा परिवार को ढांढस बंधाया। फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र निवासी अतुल कुमार के पिता के निधन पर तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। वक्ताओं ने कहा कि यह परिवार के लिए अत्यंत दु:खद क्षण है और पूरा तहसील परिवार उनके साथ खड़ा है। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को दु:ख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.