जौनपुर, अप्रैल 23 -- मड़ियाहूं (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मड़ियाहूं तहसील परिसर स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय के ऊपर लगे बिजली के केबिल में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते केबिल धू-धू कर जलने लगे और छत पर पड़ी सूखी पत्तियों में भी आग पकड़ ली, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार संदीप सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवाई तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी।हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही तहसील कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन समय रहते आग बुझने से बड़ा नुकसान टल गया। नायब तहसीलदार संदीप सिंह ने बताया कि यदि आग रात के समय लगती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.