गाजीपुर, अप्रैल 2 -- जखनिया। तहसील जखनिया परिसर के पीछे लगे लिप्टिस के पेड़ों के बीच गुरुवार को लगभग 12:50 बजे आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने तत्काल बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। काबू पाना मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलते ही तहसीलदार विवेकानंद सिंह भी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। मौके पर दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। कुछ दिन पूर्व ही लिप्टिस के पेड़ों की कटाई की गई थी और उनके डंठल वहां पड़ा था जिनमें आग लग गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.