इटावा औरैया, मार्च 27 -- जसवंतनगर, संवाददाता। तहसील परिसर में जमीन के बैनामे को लेकर एक भू-स्वामी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर साजिश के तहत हमला करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कटरा खूबचंद्र निवासी रुपेश खटीक पुत्र दिनेश बाबू खटीक ने बताया कि उनके पिता की सिसहाट क्षेत्र स्थित भू को लेकर कुछ दबंगों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों ने साजिश के तहत उसके पिता को तहसील परिसर में बुलाया, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और जमीन का बैनामा करने का दबाव बनाने लगे। जब उनके पिता दिनेश ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इंकार किया तो आरोपियों ने गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे रुपे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.