तहसील परिसर में बगैर पास वाहनों को प्रवेश नहीं
वाराणसी, अप्रैल 29 -- पिंडरा (वाराणसी)। तहसील परिसर में अब अधिकारियों-अधिवक्ताओं को छोड़ किसी दूसरे का वाहन बिना पास नहीं जा सकेगा। लाइब्रेरी भवन में तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में मंगलवार को यह फैसला किया गया। पूर्व अध्यक्ष शिवपूजन सिंह और कमला प्रसाद मिश्र ने कैंपस में वाहनों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। कहा कि इससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी होती है। बार अध्यक्ष प्रीतराज माथुर ने अध्यक्षता की। वाहन पास के मुद्दे पर सदस्यों ने सहमति जताई। कहा कि वाहन पास व्यवस्था पांच मई से लागू होगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविशंकर यादव, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, विवेक पाल, अरुण राय, पूर्व अध्यक्ष पंधारी यादव, अजय सिंह, हरिश्चंद्र पटेल, उमेश सिंह, अमर सिंह पटेल, विपिन सिंह, श्यामशंकर सिंह, बिंदु सोनकर सहित कई लोग रहे। यह भी पढ़ें- भीषण गर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.