तहसील परिसर में प्यासे फरियादी, वाटर कूलर बने शोपीस
उरई, जून 4 -- जालौन। संवाददाता भीषण गर्मी में जालौन तहसील परिसर की पेयजल व्यवस्था बेपटरी हो गई है। परिसर में लगे वाटर कूलर या तो बंद पड़े हैं या गर्म पानी दे रहे हैं, जिससे फरियादियों, अधिवक्ताओं और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।तहसील आए रमेश चन्द्र कुशवाहा, मुल्लू तथा राजेश मंगल ने बताया कि प्यास लगने पर वाटर कूलर के पास गए तो वह खराब मिला। पता चला कि यह कई दिनों से बंद है। गला तर करने के लिए लोग ठंडे पानी की तलाश में भटकते हैं, लेकिन निराश होकर बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। तहसीलदार कार्यालय के पास लगा वाटर कूलर गर्म पानी दे रहा है जबकि उप जिलाधिकारी कार्यालय के पास वाला लंबे समय से बंद है। इससे रोजाना आने वाले सैकड़ों लोगों को दिक्कत हो रही है। नागरिकों का कहना है कि तहसील जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में पेयजल जैस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.