बाराबंकी, अप्रैल 6 -- बाराबंकी। गर्मी का मौसम आते ही तहसील नवाबगंज परिसर में पेयजल की समस्या गंभीर रूप लेने लगी है। यहां आने वाले फरियादियों, वकीलों और कर्मचारियों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में कैंटीन के पास लगी कई पानी की टोटियां टूटी पड़ी हैं। खेतौनी कार्यालय के पास लगे वाटर कूलर के पानी की एक टोटी कई दिनों से खराब पड़ी हुई है। जिससे न तो पर्याप्त पानी मिल पा रहा है और न ही साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक रह पा रही है। हालत यह है कि दूर-दराज से अपने कार्यों के लिए तहसील पहुंचने वाले लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही यह समस्या और भी विकराल होती जा रही है। तहसीलदार कार्यालय के पास लगे वाटर कूलर के निकट बिजली के बाक्स से लटकते तार लोगों के लिए खतरे का कारण बने हुए हैं। खुले लटकते त...