सीतापुर, फरवरी 19 -- महमूदाबाद। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले यूनियन के तहसील अध्यक्ष शिव कुमार, जिला प्रभारी रामअधार वर्मा, जयपाल वर्मा, विजय कुमार, अमर सिंह, सलीम, सुखराज समेत 35 कार्यकर्ताओं ने महमूदाबाद तहसील परिसर में धरना दिया। यूनियन तहसील कर्मचारियों व अधिकारियों की उदासीनता, 17 जनवरी को दिए गए ज्ञापन में नरापुर में अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाने, तहसील क्षेत्र में मत्स्य पालन के लिए आवंटित पट्टों के तालाबों पर कब्जा दिए जाने की मांग की गई थी किंतु समस्याओं का समाधान नहीं होगा। अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने बताया कि मांगे पूरी न होने तक धरना चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.