रायबरेली, मई 3 -- ऊंचाहार, संवाददाता। तहसील परिसर में जर्जर बिजली का तार टूटने से आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि रविवार अवकाश के चलते तहसील परिसर के अंदर सन्नाटा था। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। तहसील परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बिजली का जर्जर तार गिरने से अचानक भीषण आग लग गई। रविवार का दिन होने से परिसर में भीड़भाड़ नहीं थी। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मौके पर पहुंचे एडवोकेट सत्यम पटवा ने बताया कि, परिसर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार अचानक टूटकर गिर गए। तार गिरते ही देखते ही देखते सूखी घास और आसपास के क्षेत्र में आग की लपटें उठने लगी। रव...