बाराबंकी, जनवरी 3 -- सिरौलीगौसपुर। तहसील परिसर में शनिवार दोपहर गड्ढे में गिरने से एक बालक डूब गया। परिजनों ने उसे गड्ढे से निकाल कर संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद नगर पंचायत द्वारा गड्ढे को बंद कराया गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले विक्रम मौर्य सिरौलीगौसपुर तहसील में कम्प्यूटर ऑपरेटर पद पर कार्यरत हैं। वह परिवार के साथ तहसील परिसर में ही रहते हैं। शनिवार को इनका 12 वर्षीय पुत्र अथर्व परिसर में ही खेल रहा था। परिसर में बने गड्ढे में पानी भरा है। पैर फिसलने से अथर्व उसमें गिर कर डूब गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गड्ढे से बाहर निकाला। उसे आनन-फानन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.