तहसील परिसर में आज लगेगा विद्युत मेगा कैंप
सुल्तानपुर, जून 5 -- बल्दीराय। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए छह जून को नई तहसील बल्दीराय परिसर में विद्युत समाधान मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में बिजली से जुड़ी विभिन्न शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। बल्दीराय विद्युत विभाग के एसडीओ एमपी सिंह ने बताया कि कैंप में बिजली बिल संबंधी विवाद, नए कनेक्शन, मीटर खराबी, कम वोल्टेज, बकाया भुगतान और अन्य विद्युत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तहसील परिसर पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाएं। एसडीओ ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीम कैंप में मौजूद रहेगी। जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.