उरई, मई 25 -- कालपी, संवाददाता। तहसील परिसर कालपी की व्यवस्था भगवान भरोसे है। यहां शौचालय के टैंक खुले पड़े हैं जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। दुर्गंध से फरियादियों का बैठना मुश्किल है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। तहसील भवन का निर्माण बसपा शासनकाल में हुआ था। निर्माण के समय ही गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। इसी वजह से तहसील के अधिकारी इसे अपनी सुपुर्दगी में लेने से बच रहे थे। महीनों की रस्साकशी के बाद भवन विभाग के कब्जे में आया, लेकिन तभी से यह समस्या बना हुआ है। छतों से पानी टपकता है और शौचालय की घटिया कंक्रीट कुछ दिन में ही टूट गई थी। मरम्मत के बाद भी टैंक अब तक खुले पड़े हैं। कंक्रीट टूटने से टैंक खुले हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है। तहसील आने वाले फरियादियों के गिरने का खतरा बना है। तहसीलदार अभिनव तिवारी का कहना है कि किसी ...