तहसील परिसर में अधिवक्ता से मारपीट
गंगापार, जून 29 -- करछना तहसील परिसर में सोमवार दोपहर अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता थाने पहुंच गए और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायल अधिवक्ता का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुलमई भगाही निवासी अधिवक्ता विमलेश कुमार पांडेय सोमवार को तहसील परिसर में अपने कार्य से आए थे। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने उनके साथ मारपीट की और धक्का-मुक्की करते हुए कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर अन्य अधिवक्ता और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच आरोपित भागने लगा, जिसे पुलिस पकड़कर थाने ले गई। पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि रविवार रात करीब 10 बजे लालापुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.