बिजनौर, जून 26 -- तहसील परिसर स्थित श्री शिव मंदिर में वार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ से हुई। पंडित विकास शर्मा उर्फ बंटी जी ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। हवन के यजमान एसडीएमनितिन तेवतिया, तहसीलदार आलोक कटियार, उनके परिवार के सदस्य एवं तहसील स्टाफ रहे।इस अवसर पर एसडीएम बिजनौर रीतू चौधरी, हर्षित बहादुर आर्य, हनी तोमर, वेद प्रकाश सिंह, सार्थक मित्तल, आशीष कुमार, अमित कुमार, योगेंद्र कुमार, गगन त्यागी, वीरेंद्र शर्मा, कल्लन सिंह सहित तहल प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भ...