उरई, दिसम्बर 25 -- कालपी। निराश्रित अब तहसील परिसर स्थित रैन बसेरा में भी ठहर सकते है। प्रशासन ने वहां भी प्रशासन ने उनके लिए इंतजाम किया है। सर्दी से आम आदमी को बचाने के लिए शासन का आपदा एंव राहत विभाग निगरानी कर रहा है जिसके लिए क्षेत्रीय अधिकारियों को विभाग के पोर्टल पर फोटो भी अपलोड करनी होती हैं। हालांकि नगरीय क्षेत्रों मे नगरपालिका नगर पंचायत अलाव की व्यवस्था सभांल रही है तो ग्रामीण क्षेत्रों में यह व्यवस्था राजस्व‌ विभाग के पास है। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार पालिका परिषद द्वारा‌ वनखण्डी देवी मन्दिर के पास रैन बसेरा बनाया गया है तो तहसील परिसर में भी एक रैन बसेरा मौजूद है हालांकि यह आम दिनो में बन्द रहता है लेकिन मौसम की वजह से निराश्रितों के ठहरने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। गुरूवार को उपज...