महाराजगंज, सितम्बर 23 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा तहसील परिसर में सोमवार को एक ठेले में लगा सिलेंडर अचानक आग का गोला बन गया। तहसील परिसर में देखते-देखते भगदड़ मच गई। कुछ लोग आग बुझाने की कोशिश भी करते रहे। हालांकि लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद सिलेंडर में लगी आग को बुझा लिया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। तहसील परिसर में एक ठेले पर भूजा भुनने वाले के गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते-देखते सिलेंडर आग का गोला बन गया। तहसील परिसर में फरियादियों से लेकर अधिवक्ताओं तक में भगदड़ मच गई। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लोग सिलेंडर में लगी आग को बुझाने में भी जुटे रहे। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने सिलेंडर में लगी आग को बुझा लिया। बताया जा रहा है कि ठेला दुकानदार भुजा भून रहा था कि इसी दौरान सिलेंडर में आग पकड़ लिया। जब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.