गंगापार, फरवरी 18 -- तहसील परिसर बारा में स्थित 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बुधवार को दोपहर धू धू कर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से अफरा तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक ट्रांसफॉर्मर से आग की लौ निकलने लगी। आग की लपटे देख कर तहसील में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। ट्रांसफॉर्मर जलने से तहसील परिसर और बारा खास में अंधेरा छा गया है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से अविलंब ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.