तहसील दिवस से थाना समाधान दिवस तक गूंजता रहा रास्ते का विवाद
अयोध्या, जून 3 -- बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मरुई सहाय सिंह के मजरा डिहवा में वर्षों से चला आ रहा रास्ते का विवाद मंगलवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। बताया जाता है कि गांव निवासी जगदीश प्रसाद यादव और प्रेम कुमार यादव के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में कई बार तहसील दिवस और थाना समाधान दिवस में शिकायतें भी की गई थीं, लेकिन विवाद का निस्तारण नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन समय रहते रास्ते के विवाद का समाधान करा देती तो यह नौबत नहीं आती। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे चले; सात लोग घायल यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.