मुजफ्फर नगर, मई 17 -- खतौली खतौली तहसील में शनिवार को तहसील दिवस पर मंडलायुक्त रूपेश कुमार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने फरियादियों की जनसमस्याएं सुनीं। तहसील दिवस में कुल 50 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें सात का मौके पर निस्तारण करा दिया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। तहसील दिवस में सबसे अधिक शिकायतें जमीन पर अवैध कब्जा, नालियों की सफाई, चकरोड तोड़ने और राजस्व संबंधी विवादों की रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। कई शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वह महीनों से तहसील और विभागीय कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्याओं को समाधान नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- पैमाइश के लंबित मामलों को लेकर भड़के मंडलायुक्त...