हरिद्वार, अप्रैल 7 -- एसडीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस पर 42 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 18 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है। चकबंदी से संबंधित शिकायतें अधिक रहीं। तहसील दिवस पर सूरज कुमार, मोनू कुमार, अनुज कुमार ने खतौनी के अनुसार नक्शे में सुधार, ग्राम धनपुरा ग्राम की मूल आबादी के स्वामित्व के अभिलेखों में नाम दर्ज कराने की मांग की। शिकायतकर्ता फकीर चंद निवासी ग्राम यशोधन, वर्षा निवासी बहादरपुर जट ने भूमि की पैमाइश की मांग की गई। राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम अतमलपुर बौगल परगना ज्वालापुर ने कृषि भूमि पर अतिक्रमण को रोकने एवं तत्काल राजस्व पैमाइश कराने को लेकर आवेदन पत्र दिया। बृजेश कुमार निवासी सोहलपुर ने खनन से भरे ओवर लोडिंग डंपरों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.