बागेश्वर, फरवरी 3 -- गरुड़। मंगलवार को तहसील परिसर में तहसील दिवस आयोजित किया गया। क्षेत्र के ग्रामीणों और फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। इस मौके पर कुल 25 शिकायतें दर्ज की गईं। प्रशासन के अनुसार, इनमें से कई शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों में मुख्य रूप से जल विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग और सड़क से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.