तहसील दिवस में सबसे अधिक पैमाइश संबंधी शिकायतें पहुंची
रुडकी, जून 16 -- भगवानपुर, संवाददाता। तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों ने जनसुनवाई की। तहसील दिवस में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में सबसे अधिक शिकायतें पैमाइश संबंधी प्राप्त हुईं। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने पिछली तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- तहसील दिवस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.