रुडकी, अप्रैल 7 -- रुड़की, संवाददाता। लेखपाल सभागार में आयोजित तहसील दिवस में भूमि पैमाइश, राशन कार्ड और अतिक्रमण से जुड़ी करीब 30 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और अपर तहसीलदार शुभांगिनी रिलकोटिया ने लोगों की शिकायतें सुनीं। रामनगर निवासी पंकज सतीजा ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय की सीवर पाइप फटने से सड़क पर गंदगी फैल रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। शेरपुर खेलमऊ निवासी मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि एक किसान के सरकारी नाली तोड़कर चकमार्ग पर तारबाड़ करने से रास्ता संकरा हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.