रुडकी, फरवरी 3 -- भगवानपुर, संवाददाता। तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील दिवस में कुल 11 ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। इनमें से छह का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बाकी शिकायतों के जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में ताहिर निवासी मुकरामपुर ने विद्युत मीटर लगाए जाने, सुभाष इब्राहिमपुर मसाई,बीरम निवासी रुड़की, धर्मपाल निवासी मौलाना, ओम प्रकाश निवासी डाडा जलालपुर, धीर सिंह निवासी भलस्वागाज ने भूमि पैमाइश कराए जाने, प्रमोद कुमार निवासी बुधवाशहीद ने अतिक्रमण हटाए जाने सहित कुल 11 शिकायतें दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.