हल्द्वानी, जून 16 -- कालाढूंगी। तहसील दिवस में छह फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण और दो के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए। मंगलवार को कालाढूंगी तहसील में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुनीता आर्या की उपस्थिति में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें चार समस्याओं का निस्तारण किया गया। प्रशासनिक अधिकारी सुनीता आर्या ने बताया कि आगामी 20 तारीख को विकासखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में जन जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें एसडीएम सुधीर कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यहां नायब नाजिर कविता विश्वकर्मा, भाजपा नेता तारा चन्द्र पांडे आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तहसील दिवस में सबसे अधिक पैमाइश संबंधी शिकायतें पहुंची

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...