रुद्रपुर, मई 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान भूमि, मार्ग, मनरेगा भुगतान, सिंचाई गूल और गैस संबंधी कुल 9 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारी शिकायतों को शांत मन और संवेदनशीलता के साथ सुनें तथा तहसील दिवस में दर्ज समस्याओं का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान करें। यह भी पढ़ें- रुड़की में तहसील दिवस में भूमि पैमाइश व सिंचाई की समस्याएं छाईंशिकायतें और समाधान तहसील दिवस में महेन्द्र पोपली ने कलेक्ट्रेट आवासीय परिसर में अराजक तत्वों द्वारा नशाखोरी, मारपीट और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज...