मेरठ, अप्रैल 5 -- मवाना तहसील समाधान दिवस में उस समय हड़कंप मच गया, जब नसरपुर गांव के किसान मांगेराम ने नलकूप कनेक्शन न मिलने से नाराज होकर अधिकारियों के सामने ही केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एडीएम के निर्देश पर बिजली और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई शुरू कर दी। तहसील मवाना के ग्राम नासरपुर निवासी मांगेराम ने काफी समय पहले मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया था कि उसने 17 जून 2025 को अपनी कृषि भूमि के लिए बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि अधिशासी अभियंता द्वारा जूनियर इंजीनियर को कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद कनेक्शन नहीं दिया गया। उसकी भूमि के पास 63 केवीए का ट्रांसफार्मर है, जिस पर पहले से पांच कनेक्शन चल रहे हैं। इ...