तहसील दिवस में एडीएम ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के निर्देश
औरैया, मार्च 23 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 39 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। समाधान दिवस में ग्राम सबलपुर निवासी झब्बूलाल ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बहन के पति की मृत्यु हो चुकी है और वह उसके साथ रह रही थी। आरोप है कि 6 मार्च को ससुराल पक्ष के लोग उसे जबरन अपने साथ ले गए, जबकि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वहीं, गीता देवी ने शिकायत की कि मौजा महमूदपुर पैगूपुर स्थित गाटा संख्या 175क की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने प्रशासन से कब्जा हटवाने की मांग की। एडीएम ने सभी संबंधित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.