श्रीनगर, दिसम्बर 9 -- विकासखंड कीर्तिनगर परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में विद्युत और पेयजल का मुद्दा गरमाया रहा। ग्रामीणों ने जल निगम, वन विभाग, पंपिंग योजना, लघु सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य आदि विभागों से संबंधित 65 शिकायतें दर्ज की गई। तहसील दिवस पर शिकायतकर्ताओं द्वारा लोनिवि की सड़कों की दशा ठीक कराने, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा निर्मित कराये जा रहे खेल मैदानों को शीघ्र बनाये जाने, पेयजल की व्यवस्था निरंतर कराये जाने तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य कैम्प लगाने की मांग की गयी। जिला पंचायत सदस्य चिलेडी उत्तम सिंह असवाल ने क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन खोलने तथा पूर्व में क्षेत्र के स्थानीय काश्तकारों की बैल जोड़ी व बकरी की करंट लगने से हुई मौत का मुआवजा दिलाने की मांग की। जिलाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.