तहसील दिवस में आईं 37 शिकायतें
रुडकी, मई 19 -- लक्सर, संवाददाता। तहसील दिवस में 37 शिकायतें आईं। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दी गई है। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, तहसीलदार दीवान सिंह राणा व सीओ देवेंद्र नेगी ने क्षेत्र के लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान गोवर्धनपुर रोड मोहल्ला निवासी मनमोहन शर्मा ने शिकायत कर बताया कि कुछ युवक गली में अपनी बाइक में क्षमता से अधिक हॉर्न लगाकर और बाइक से पटाखे छोड़ते हैं। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। इस पर एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.