रुडकी, अप्रैल 21 -- लक्सर। तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 शिकायत आई। जिनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में तहसीलदार ने लोगों की जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान 15 शिकायत आईं जिनमें से ज्यादातर शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। ज्यादातर शिकायत राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग संबंधित आईं। तहसीलदार दिवान सिंह राणा ने बताया कि 15 शिकायतों में से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...