पिथौरागढ़, मार्च 24 -- पिथौरागढ़ जनपद की सभी तहसीलों में वर्ष 2026-27 के दौरान तहसील दिवस आयोजन को लेकर प्रशासन ने रोस्टर जारी किया है। मंगलवार को डीएम आशीष कुमार भटगांई ने रोस्टर जारी करते हुए बताया कि प्रत्येक माह की पहले व तीसरे मंगलवार को तहसीलों में क्रमानुसार तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। तहसील दिवस के दौरान डीएम सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों व समस्याओं को सुनेंगे और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...