तहसील टॉपर को हैप्पी ब्लू वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने किया सम्मानित
बुलंदशहर, मई 18 -- हैप्पी ब्लू वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में सोमवार को कक्षा 12 की उपलब्धि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय ने सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम एवं तहसील टॉपर उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया। शिक्षकों को भी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। विशेष रूप से उस्मान, अमन तथा विनीता शर्मा को श्रेष्ठ परिणाम देने एवं विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए विशेष रूप से सराहा गया। शुभारंभ निदेशक डॉ. सारिका अग्रवाल, प्रधानाचार्य बी. डी. शर्मा, उपप्रधानाचार्य अरुण कौशिक एवं कार्यक्रम निदेशक अमन सैफी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम को भक्तिमय एवं आकर्षक बना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.