मेरठ, मार्च 17 -- लावड़ में अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे एक बिल्डर द्वारा कब्जा की गई भूमि को तहसील टीम ने जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सरधना निर्देश में कब्जा मुक्त कराया। जमीन कब्जाने मामले को लेकर भाजपा नेता मोहनसैनी ने बिल्डर की शिकायत की थी। भूमि कब्जा मुक्त होने पर भाजपा नेता ने प्रेसवार्ता कर कर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया और किसी भी तरह नगरपंचायत की भूमि पर कब्जा नही होने देने की बात कही। नायाब तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर के निर्देश में भूमि कि पैमाईश कराकर नगरपंचायत अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराया। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कब्जामुक्त भूमि पर दीवार कराकर नगरपंचायत के कब्जे में लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.