मेरठ, अप्रैल 6 -- जिला अधिकारी के आदेश पर तहसील टीम ने ग्राम मछरी और मटौर में विशेष कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कराया गया। इस दौरान तहसील विभाग की टीम ने गांव में घर घर पहुंचकर किसानों का पंजीकरण किया और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन भी किया। नायब तहसीलदार राहुल सिंह के नेतृत्व में लेखपालों की टीम ने मटौर और मछरी गांव में फार्मर रजिस्ट्री कैंप लगाकर किसानो की फार्मर रजिस्ट्री की। इस दौरान मछरी गांव में डोर टू डोर पहुंचकर टीम ने किसानो की फार्मर रजिस्ट्री की, ताकि कोई भी किसान योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। टीम ने किसानों को रजिस्ट्री के महत्व के संबंध में जानकारी दी और उन्हें समय पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। राहुल सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी पात्र किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। अभियान के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.