तहसील जा रहे बाइक सवार दो रिटायर्ड अधिकारी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
वाराणसी, मई 25 -- पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा मिराशाह स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक पिकअप से कुचलने दो बाइक सवार रिटायर्ड अधिकारी की मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे की है। दोनो मृत एक ही गांव के निवासी थे और बाइक से तहसील पिंडरा जा रहे थे। बताया जाता है कि वाराणसी की तरफ से चोलापुर थाना क्षेत्र के भोपापुर निवासी रिटायर्ड मंडी विभाग के इंस्पेक्टर आनंद पांडेय 63 वर्ष और रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र श्रीवास्तव 76 वर्ष बाइक पर सवार होकर दोनों लोग पिंडरा तहसील जा रहे थे। पिंडरा बाजार से ज्यो ही आगे बढे और तहसील गेट से 100 मीटर पहले पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से भूसा लादकर जा रही पिकअप ने जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगने से बाइक चला रहे आनंद पांडेय पिकअप के पहिये के नीचे आ गया वही पीछा बैठे वृद्ध सुरेंद्र सड़क पर गिर पड़े। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.