तहसील गेट पर ताला जड़ने के दूसरे दिन छह माह से अटकी पैमाइश हुई
उन्नाव, अक्टूबर 8 -- बांगरमऊ, संवाददाता। किसान के तहसील गेट पर ताला लगाने, आत्महत्या की धमकी देते हुए पानी की टंकी पर चढ़ने पर राजस्व विभाग की कुंभकरणी नींद टूटी तो घटना के दूसरे ही बुधवार को टीम गांव पहुंच गई। छह माह से अटकी पैमाइश की प्रक्रिया पूरी की।फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के मन्नानगर गांव निवासी किसान संदीप निषाद पुत्र प्यारेलाल का धारा 80 संबंधी भूमि वाद चल रहा था। किसान के मुताबिक, मामले में कोर्ट से आदेश होने के छह माह बाद भी संबंधित कानूनगो भूमि की पैमाइश में हीलाहवाली कर रहे थे। वह लगातार तहसील के चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को उसका धैर्य जवाब दे गया। वह बांगरमऊ तहसील पहुंचा। यहां सबसे पहले उसने तहसील मुख्य गेट पर ताला जड़ा। इसके बाद परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर साथ ले गए बोतल से खुद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.